आखिरकार इंतजार हो गया खत्म, सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षा में कुछ 86 फीसदी बच्चे पास हुए और लड़कियों ने बाजी मारी है। 87 फीसदी छात्राएं पास हुईं।
डीपीएस, गुरुग्राम की प्रखर मित्तल ने 500 में से 499 अंकों के साथ टॉप किया। इसके अलावा डीपीएस गुरुग्राम की अनुष्का, सानिया गांधी, बिजनौर के आरपी स्कूल की रिमझिम, स्कॉटिश स्कूल, शामली की नंदिनी गर्ग, भावन विद्यालय, कोचीन के श्रीलक्ष्मी ने भी टॉप किया है। इन्हें भी 500 में से 499 अंक मिले हैं।
बोर्ड cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर रिजल्ट जारी किया है। अब स्टूडेंट्स अपनी सुविधानुसार
cbseresults.nic.in पर या
cbse.nic.in पर या
results.nic.in पर अपने मार्क्स देख सकते हैं। परीक्षा 5 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चली थीं।
16.88 लाख विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा दी थी। इस बार 10वीं का मैथ्स का पेपर लीक हो गया था। 12वीं के नतीजे 26 मई को घोषित कर दिए थे। इसमें 83 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। 500 में से 499 अंक प्राप्त कर नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया टॉप किया।