फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को धोखे में रख रचाई दूसरी शादी, विवाद हुआ तो नहर में कूदा

Thu, 30 Jun 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
पहली पत्नी के होते हुए युवक ने दूसरी शादी कर ली। दोनों पत्नियों को अलग अलग जगह रखा। ये सब कुछ छह महीने चलता रहा। इसके बाद पहली पत्नी को पति की दूसरी शादी के बारे में पता चल गया। उसने पुलिस को शिकायत दी। थाना डाबा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित सर्बजीत कौर ने बताया कि 2006 में उसकी शादी न्यू अमन नगर के विकास शर्मा से हुई थी। विकास ट्रैवल एजेंट का काम कर रहा था। कई कई दिन घर से गायब रहता। उसे कहता कि उसने जयपुर में नया आफिस खोला है, इसलिए उसे बाहर रहना पड़ता है। लेकिन उसे ये नहीं पता था कि उसके पति ने दूसरी शादी कर रखी है।
 
20 जून को विकास और उसकी दूसरी पत्नी कोमल के बीच कोई विवाद हो गया। पहले विकास ने नहर में छलांग लगा दी, उसे गोताखोरों ने बचा लिया। यह पता चलने पर कोमल ने भी नहर में छलांग लगा दी। उसे भी लोगों ने बचा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सर्बजीत कौर का कहना है कि उसे जब यह पता चला कि उसका पति अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


वह पता लेने चली गई। वहां जाकर उसे सारी बात का पता चला कि किस तरह उसका पति दूसरी शादी रचाकर उसे धोखा दे रहा था। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। थाना डाबा के जांच अधिकारी गुरजीत सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें