फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराई कार, 3 लोगों की मौत

Thu, 30 Jun 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना जिले में बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा, कार के डिवाइडर से टकराने से हुआ। हादसा, दोराहा के पास बुधवार रात को गांव राजगढ़ के पुल के पास हुआ। बताया जाता है कि पांचों कार सवार लुधियाना से खन्ना की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


गांव राजगढ़ के पुल के पास किसी अन्य वाहन की टक्कर लगने से उनकी कार डिवाइडर में जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मरने वालों की पहचान ढंडारी के प्रमोद कुमार, गजनी और प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल गाड़ी चालक फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें