फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने की खबरों के बीच कंगना ने रखी अपनी बात, इंस्टाग्राम पर बताई पूरी सच्चाई

Fri, 01 Dec 2023 10:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कंगना रणौत का कहना है कि उनके चुनाव लड़ने की चर्चा या कोई खबर अफवाह है। चुनाव लड़ने को लेकर उनके बारे में जो भी खबरें चल रही हैं वे सभी सिर्फ अटकलें हैं और कुछ नहीं। कंगना ने जानकारी देते हुए लिखा- मेरे रिश्तेदार और दोस्त उक्त न्यूज आर्टिकल की हेडिंग को मेरा बयान मानकर भेज रहे हैं।
विज्ञापन
कंगना रणौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले काफी समय से चंडीगढ़ से भाजपा की टिकट पर अभिनेत्री कंगना रणौत के अगले लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। शुक्रवार को खुद अभिनेत्री कंगना ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर चुनाव लड़ने की एक खबर को शेयर किया और इसका खंडन किया है। उन्होंने ऐसी खबरों को अटकलें बताई हैं।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही चंडीगढ़ में टिकट के कई दावेदार सामने आने लगे हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी में कई नामों की चर्चा चल रही है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि अभी सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। कुछ दिन पहले भाजपा से कंगना और आम आदमी पार्टी से अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के चुनाव लड़ने की अफवाह फैल गई थी। 

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में उस न्यूज आर्टिकल को शेयर किया है, जिसमें उनके चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। कंगना रणौत का कहना है कि उनके चुनाव लड़ने की चर्चा या कोई खबर अफवाह है। चुनाव लड़ने को लेकर उनके बारे में जो भी खबरें चल रही हैं वे सभी सिर्फ अटकलें हैं और कुछ नहीं। कंगना ने जानकारी देते हुए लिखा- मेरे रिश्तेदार और दोस्त उक्त न्यूज आर्टिकल की हेडिंग को मेरा बयान मानकर भेज रहे हैं लेकिन जो हेडिंग है वह मेरा बयान नहीं हैं, सभी अटकलें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें