फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में जस्टिस अरविंद सांगवान ने खुद को केस से किया अलग

Fri, 03 Sep 2021 01:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रंजीत सिंह हत्याकांड में 24 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई अदालत को अपना अंतिम फैसला सुनाना था लेकिन मृतक के बेटे ने सीबीआई जज पर सवाल उठाते हुए केस किसी और को सौंपने की अपील हाईकोर्ट में कर दी। इसके बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई अदालत के अंतिम फैसले पर रोक लगा दी थी। फिलहाल ये रोक जारी रहेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में सीबीआई जज पर सवाल उठाते हुए केस किसी और को सौंपने की अपील पर सुनवाई कर रहे जज अरविंद सांगवान ने खुद को केस से अलग कर लिया है। उन्होंने अब सुनवाई के लिए नई बेंच निर्धारित करने के लिए याचिका को मुख्य न्यायधीश को रेफर कर दिया है। ऐसे में अब सीबीआई कोर्ट द्वारा इस मामले में अंतिम फैसला सुनाने पर लगाई गई रोक फिलहाल जारी रहेगी।

विज्ञापन


याची जगसीर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि जब 2002 में उसके पिता की हत्या हुई थी तब वह 8 साल का था। इस मामले में आरोपी राम रहीम था, जिसके चलते केस लंबे समय तक चलता रहा। याची ने कहा कि इस मामले में जबसे नए सीबीआई जज आएं है तबसे लगातार सुनवाई को टाला जा रहा है। कई बार सरकारी वकील भी सुनवाई को टालने की मांग कर देते हैं।

याची ने कहा कि उसे लगता है कि इस मामले में एकतरफा फैसला सुनाया जा सकता है। साथ ही यह भी बताया गया कि सीबीआई जज के खिलाफ एक अन्य मामले में भी आरोपियों के संपर्क में रहने की शिकायत मुख्य न्यायाधीश को भेजी गई थी जो फिलहाल विचाराधीन है। ऐसे में इस केस को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की किसी अन्य सीबीआई अदालत में भेजने की याची ने मांग की है। 
विज्ञापन


याचिका के बाद हाईकोर्टके आदेश के चलते सीबीआई जज ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर टिप्पणियां हाईकोर्ट में सौंप दी। इन टिप्पणियों की सभी पक्षों को केवल देखने की अनुमति दी गई। इस पर सभी ने इसे देख कर अपना पक्ष रखने के लिए मोहलत मांग ली। सीबीआई ने अपने जवाब में वकील केपी सिंह का बचाव करते हुए कहा कि वह वहां पर सीबीआई की सहायता के लिए मौजूद रहते हैं, किसी तरह का कोई दबाव बनाने के लिए लिए नहीं। साथ ही सीबीआई ने कहा कि कोर्ट चाहे तो केस को कहीं और ट्रांसफर कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें