फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Result 2021: मोहाली के गुरअमृत ऑल इंडिया टॉपर, प्रथम गर्ग ने ट्राइसिटी में हासिल किया दूसरा स्थान

Thu, 16 Sep 2021 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मंगलवार देर रात जेईई मेन का रिजल्ट जारी किया गया। मोहाली के गुरअमृत ने देश के 18 टॉपरों में अपनी जगह बनाई। मोहाली के ही प्रथम गर्ग ने ट्राइसिटी में दूसरा और चैतन्य गर्ग ने तीसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
मोहाली के गुरअमृत सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार की देर रात जेईई मेन के परिणाम जारी कर दिए। देश के 44 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। इनमें से 18 ऑल इंडिया टॉपर रहे हैं, जिनमें मोहाली के गुरअमृत भी शामिल हैं। वह ट्राइसिटी के टॉपर भी हैं। इसी तरह मोहाली के प्रथम गर्ग ट्राइसिटी में दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें आठवीं रैंक हासिल हुई है जबकि मोहाली के ही चैतन्य गर्ग तीसरे स्थान पर रहे हैं, उन्हें ओवरऑल 62वीं रैंक मिली है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, पंजाब के पुलकित गोयल को भी पहली रैंक हासिल हुई है। पंजाब व हरियाणा के कई विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में रहकर कोचिंग ली थी, उनकी रैंक भी बेहतर रही है। मोहाली के सेक्टर-74 निवासी गुरअमृत सिंह को 300 में से 300 अंक मिले हैं। इसी तरह प्रथम गर्ग को गणित व भौतिक विज्ञान में 100 पर्सेंटाइल अंक मिले हैं लेकिन रसायन विज्ञान में कम रहे।

यह भी पढ़ें- सिगरेट के फेंके टुकडे़ ने बदली जिंदगी: मोहाली के युवा ने आपदा को अवसर में बदला, यूट्यूब से बने माहिर
विज्ञापन


तीसरे विद्यार्थी चैतन्य अग्रवाल को भी उम्मीद के मुताबिक अंक मिले हैं। इनके अलावा दानिश झांजी ने 33वीं रैंक हासिल की है जबकि कनव सिंगला को 42वीं, सिद्धार्थ गुप्ता को 60वीं, भावज सिंगला को 98वीं रैंक मिली है। यह विद्यार्थी पंजाब व हरियाणा से संबंध रखते हैं लेकिन कोचिंग यहां के संस्थानों में की थी। विशेषज्ञों का कहना है कि महामारी के बीच परीक्षा बार-बार स्थगित हो रही थी लेकिन छात्रों और शिक्षकों दोनों ने पठन-पाठन जारी रखा। इससे परिणाम बेहतर आए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- केबीसी में गूंजी हरियाणवी: नीरज चोपड़ा ने अमिताभ को सिखाया- ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है..सीधा खड़ा रह

चार चरणों में हुई परीक्षा से विद्यार्थी नाखुश
जेईई मेन की परीक्षा पहले एक ही होती थी लेकिन पिछले साल कोरोना के कारण इसे दो चरणों में कर दिया गया था। इस बार यह परीक्षा चार चरणों में हुई थी। जनवरी, अप्रैल, जून व अगस्त में विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा दी थी। कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा के लिए समय अधिक हो गया है। एक बार की परीक्षा में बेहतर तैयारी हो पाती है। हालांकि कुछ छात्रों ने इस व्यवस्था का स्वागत किया। कहा कि किसी विद्यार्थी का पहला पेपर ठीक नहीं हुआ तो उन्हें अगली परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का मौका मिला। जानकारों का कहना है कि ट्राइसिटी से 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा दी थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें