फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड के फूलों से सजा सेक्टर-20 का मठ मंदिर

Thu, 25 Aug 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर में झांकी पेश करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ मंदिर सेक्टर-20 में बुधवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की शुरुआत हुई। इस वर्ष विशेष लाइट एंड साउंड मेला आयोजित किया गया है। इस बार मंदिर को विशेष रूप से सजाने के लिए बाहर से फूल मंगाए गए हैं। कुल साढे़ तीन लाख रुपये के साढे़ 8 क्विंटल फूलों ने मंदिर की शोभा बढ़ाई है। थाईलैंड से ऑर्किडस, हिमाचल से गुलदाउदी, कोलकाता से रजनीगंधा फू लों से मंदिर की सजावट की गई है।
विज्ञापन


मठ मंदिर के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया की मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस साल मेले को दिन में भी प्रस्तुत करने के लिए खासतौर से डार्क रूम तैयार किया गया है जिससे रात में होने वाली अधिक भीड़ से लोगों को परेशानी नहीं होगी। श्री कृष्ण के एक भक्त ने चीन से खासतौर से झूमर भेजा है जिसे मंदिर में लगाया गया है।
लाइट एंड साउंड मेले में कई प्रकार की झांकियां पेश की गयी हैं।

इस में विशेष आकर्षण लक्ष्मण और मेघनाथ का युद्ध और सुदामा-श्री कृष्ण प्रसंग की झांकी है। उन्होंने बताया कि वीरवार 25 अगस्त को सुबह साढ़े चार बजे से ही मंगल आरती शुरू हो जाएगी। सुबह छह बजे प्रभात फेरी होगी। सुबह 8:30 बजे से श्री कृष्ण की लीला का पाठ होगा जो रात 12 बजे तक चलेगा। रात 12 बजते ही प्रभु का जन्म पर कार्यक्रम होगा और उसके बाद पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। साथ ही 156 व्यंजनों से श्री कृष्ण को भोग लगाया जाएगा। शुक्रवार 26 अगस्त को भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें