पाकिस्तान में रह रहे खालिस्तान समर्थक और पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) के शीर्ष ओहदे से हटाए गए गोपाल सिंह चावला ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। वह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से निकाले जाने से इतना आहत हुआ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो क्लिप में यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि नई कमेटी बनानी थी तो बना लेते, लेकिन हमारी कुर्बानी ऐसे ली गई है। हमें कुत्ता भी नहीं समझा गया।