फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में भारी बारिश से लैंड स्लाइडिंग, कालका-शिमला ट्रैक पर मलबा गिरा और बड़ा हादसा टला

Thu, 18 Jul 2019 09:52 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालका
विज्ञापन
टॉय ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारी बारिश के चलते लैंड स्लाइडिंग हुई और कालका-शिमला रेल ट्रैक पर मलबा आ गिरा। खबर मिलते ही टॉय ट्रेन को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया, और हादसा टल गया। विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कालका के खेड़ा सीताराम के नजदीक लैंड स्लाइड होने के कारण ट्रैक पर मलबा गिर गया।
विज्ञापन


इसके बाद शिमला से कालका की ओर आ रही डाउन मिस्क ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन से पहले ही बीच में रोक दी गई। सूचना मिलने पर रेलवे प्रशासन की ओर से तुरंत ट्रैक से मलबा हटवाने का कार्य शुरू करवाया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा दो अर्थमूविंग मशीनों को ट्रैक साफ करने के काम पर लगाया गया।

खबर लिखे जाने तक रेलवे ट्रैक पर मलबा हटाने का काम जारी था तथा ट्रेन भी घटनास्थल के नजदीक ही रुकी हुई थी। बता दें कि ट्रेन का कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय 3 बजे का था जो कि ट्रैक बाधित होने के कारण समय पर रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पहाड़ी पर स्थित मकानों पर मंडरा रहा खतरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को हुई बरसात के कारण खेड़ा सीताराम के समीप ट्रैक साथ लगती पहाड़ी का मलबा अचानक ट्रैक पर आ गिरा, जिसके चलते कालका-शिमला ट्रैक बाधित हो गया। वहीं, लैंड स्लाइडिंग के चलते पहाड़ी पर स्थित मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है। घरों में रहने वाले लोगों की सांसे अटकी हुई हैं।

लोगों को अपने मकान गिरने का डर सता रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मकानों की सुरक्षा का इंतजाम करवाया जाए। ट्रैक बाधित होने के कारण सैलानी ट्रेन से उतरकर ऑटो, बस आदि से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैक की सफाई के लिए ट्रेन को परवाणू की ओर खड़ा करवाया गया।
विज्ञापन

बड़ा हादसा होने से टला

गनीमत रही कि लैंड स्लाइड की यह घटना ट्रेन के उस स्थान से निकलने से कुछ समय पहले हो गई। स्थानीय निवासी अमरजीत ने बताया कि लगभग 2:30 बजे उन्हें बाहर तेज आवाज सुनाई दी जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो पहाड़ी का मलबा ट्रैक पर गिरा हुआ था। रेलवे सूत्रों के अनुसार लगभग 10 मिनट बाद डाऊन मिक्स ट्रेन उक्त स्थान पर पहुंची। यदि मलबा ट्रेन पर गिरता तो कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती।

इन ट्रेनों को रोका गया
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक बाधित होने के चलते हिमालयन क्वीन ट्रेन संख्या 52456 को टकसाल, शिमला-कालका पैसेंजर 52458 को धर्मपुर में रोक दिया गया। उक्त ट्रेनों के यात्रियों को सड़क मार्ग से रवाना कर दिया गया। वहीं, शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 52452 तथा शिमला कालका एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 52454 को शिमला से कैंसिल कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें