कम दाखिले वाले कोर्स होंगे बंद, उच्चतर शिक्षा विभाग ने पाठ्यक्रमों की मांगी सूची
महाविद्यालयों को 30 तक मुख्यालय में जमा करानी होगी रिपोर्ट
चंडीगढ़। हरियाणा के राजकीय और निजी महाविद्यालयों में परंपरागत कोर्सों से मोह भंग हो रहा है और कौशल विकास के कोर्सों में युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। आंकड़ों को देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी महाविद्यालयों से नए पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी तलब की है।
प्रदेश के 345 काॅलेजों में 90 कोर्स चल रहे हैं, जिनमें 01,30,845 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, स्नातकोत्तर के 201 काॅलेजों में 60 कोर्सों में पढ़ाई हो रही है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने 2023-24 के शैक्षणिक सत्र में हुए दाखिलों को देखते हुए राज्य के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों से नए पाठ्यक्रम और बंद कोर्सों की रिपोर्ट 30 अप्रैल तक मुख्यालय को मुहैया करवाने के हिदायत दी है। रिपोर्ट की समीक्षा के बाद नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने, मौजूदा पाठ्यक्रमों को बंद करने और सीटें बढ़ाने व घटाने का फैसला लिया जाएगा। 2023-24 के शैक्षणिक सत्र में कई कोर्सों में सीटें खाली रह गई थी और युवाओं की रूचि को देखते हुए कई नए कोर्स शुरू किए गए थे। अब आगामी माह में वर्ष 2024-25 का शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।
90 कोर्सों में 1.30 लाख विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
2023-24 के शैक्षणिक सत्र में 345 काॅलेजों में 90 कोर्सों में दाखिले के लिए 01,94,943 आवेदन आए। इनमें से 01,72,020 आवेदन ही सही पाए गए, जबकि 1.6 लाख दाखिला आवेदन सत्यापित किए गए। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 01,30,845 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इनमें 70 हजार एससी व बीसी, 73 हजार लड़कियां और 11 हजार दाखिले प्रदेश के बाहर से युवाओं के किए गए।
स्नातक कक्षाओं में टॉप 10 कोर्सों में दाखिलों का स्थिति
कोर्स का नाम
दाखिला संख्या
बैचलर ऑफ आर्ट्स
76,134
बैचलर ऑफ कार्मस
16,736
बैचलर ऑफ साइंस - नाॅन मेडिकल 7607
बैचलर ऑफ साइंस - मेडिकल
3756
बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन 7076
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन 3188
बैचलर ऑफ फिजिकल साइंस
3088
बैचलर ऑफ काॅमर्स - ऑनर्स
1809
बैचलर ऑफ लाइफ साइंस
1496
बैचलर ऑफ आर्ट इवनिंग
1142
स्नातकोत्तर कक्षाओं में टॉप 10 कोर्सों में दाखिलों का स्थिति
कोर्स का नाम
दाखिला संख्या
मास्टर ऑफ काॅमर्स
4007
मास्टर ऑफ आर्ट - अंग्रेजी
2865
मास्टर ऑफ आर्ट - हिंदी
1945
मास्टर ऑफ आर्ट - हिस्ट्री
1794
मास्टर ऑफ आर्ट - पाॅलिटिकल साइंस 1744
मास्टर ऑफ साइंस - गणित
1288
मास्टर ऑफ साइंस - जियोग्राफी
880
मास्टर ऑफ साइंस - केमिस्ट्री
870
मास्टर ऑफ आर्ट - अर्थशास्त्र
765
मास्टर ऑफ आर्ट - जियोग्राफी
764