फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मानसून से पहले स्कूलों के कमरों की छतों को साफ करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहली जुलाई से स्कूल खुलेंगे। स्कूलों के खुलने के साथ ही मानसून भी दस्तक देगा। लिहाजा शिक्षा विभाग ने मानसून को देखते हुए स्कूलों में कमरों की छतों की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सभी प्रधानाचार्यों को सख्त हिदायत दी कि आगामी तीन दिनों में छत की सफाई से लेकर स्कूलों में पानी निकासी और जहां पर पानी जमा होने की संभावना है। उनकी साफ-सफाई की जाए। खासकर छतों की साफ-सफाई के साथ मरम्मत भी जाए ताकि छत में नमी से बचाव हो और पानी का जमाव होने से रोका जा सके और रिसाव की स्थिति भी पैदा न हो।
विज्ञापन


पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों की क्षमता निर्माण कार्यशाला में बदलाव

प्रदेशभर के पीएमश्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के लिए लगने वाली क्षमता निर्माण कार्यशाला में बदलाव किया गया है। अब दूसरे जिले के विद्यालयों में शिक्षक कार्यशाला में हिस्सा ले सकते हैं। दरअसल, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के बीच कार्यशाला का विरोध जताया था। साथ ही हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) निदेशक को पत्र लिखकर मांग की थी कि शिक्षकों को दूसरे जिलों के स्कूलों में कार्यशाला लगाने की अनुमति दी जाए। एचएसएसपीपी निदेशक ने निर्देश जारी किए कि शिक्षक दूसरे विद्यालयों में कार्यशाला अटैंड कर सकते हैं। बशर्ते उन्हें संबंधित जिले के डीपीसी को ई-मेल के माध्यम से सूचित करना होगा। बता दें कि 133 ब्लाॅक के 247 पीएमश्री स्कूलों में छह हजार से ज्यादा शिक्षक कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें