साथ ही उन्होंने ये भी जोड़ा कि खुद अरविंद शर्मा को इस बात का अंदाजा तक नहीं होगा कि वे रोहतक सीट से दीपेंद्र के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और जीत भी जाएंगे। लेकिन अब वो पुरानी बातें हो गई हैं। अब लोकसभा में अपने प्रदर्शन को भुलाकर विधानसभा चुनावों के लिए जीतोड़ मेहनत करनी है ताकि ताऊ देवीलाल की कल्याणकारी नीतियों वाली सरकार को दोबारा लाया जा सके।
सीएम पर की अभद्र टिप्पणी
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान मजाकिया लहजे में प्रदेश के सीएम मनोहर लाल के बारे में अभद्र टिप्पणी कर डाली। हालांकि इसके तुरंत बाद उन्होंने कैमरों का ध्यान करते हुए अपनी बात बदल ली और दोबारा से विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा।
इस मौके पर विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक रविंद्र बलियाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंदर कैरों, यशपाल तनेजा, राणा जोहल, धीरज शर्मा सहित अनेक इनेलो नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।