फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: पंजाब चुनाव आयोग ने क्रिकेटर शुभमन गिल को बनाया लोकसभा चुनाव 2024 का 'स्टेट आइकान'

Mon, 19 Feb 2024 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इससे पहले लोकप्रिय पंजाबी गायक तरसेम जस्सड को भी स्टेट आइकान नियुक्त किया जा चुका है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने आशा व्यक्त की कि पहली बार मतदान करने वाले लड़के-लड़कियां गिल और तरसेम जस्सड से प्रभावित होकर अपने वोट अधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
शुभमन गिल का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के चुनाव आयोग की ओर से भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को स्टेट आइकन बनाया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब निवासी शुभमन गिल क्रिकेट प्रेमियों, विशेषकर युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 70 फीसदी से ज्यादा वोट का लक्ष्य हासिल करने में उनका अहम रोल होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुभमन गिल के माध्यम से मतदान के लिए जागरुक करने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे, ताकि इस बार 70 पार का लक्ष्य हासिल किया जा सके। इससे पहले लोकप्रिय पंजाबी गायक तरसेम जस्सड को भी स्टेट आइकान नियुक्त किया जा चुका है। सिबिन सी ने बताया कि पिछले शुक्रवार को पंजाब के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ हुई बैठक में ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया था, जहां पिछले चुनाव के दौरान वोट प्रतिशत कम रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में जागरूकता अभियान के साथ ही शुभमन गिल और तरसेम जस्सड के माध्यम से अपील करवा कर मतदाताओं को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 

मुख्य चुनाव अधिकारी ने आशा व्यक्त की कि पहली बार मतदान करने वाले लड़के-लड़कियां गिल और तरसेम जस्सड से प्रभावित होकर अपने वोट अधिकार का प्रयोग करेंगे, वहीं उन्होंने अन्य आयु वर्ग के लोगों से भी अधिक वोट करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें