फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में नायब सैनी सरकार: निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत नाराज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएंगे अगली रणनीति

Wed, 17 Jul 2024 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मनोहर लाल को हटाकर लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नायब सैनी को सीएम पद पर बैठाया था। भाजपा निर्दलीय विधायकों के साथ से बहुमत में थी। 
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी। - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की नायब सैनी सरकार की मुश्किलें फिर से बढ़ सकती हैं। अल्पमत में चल रही सरकार से अब पृथला के निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत नाराज हो गए हैं। 

विज्ञापन


निर्दलीय विधायक हरियाणा सरकार के अफसरों की कार्यशैली से खफा हैं। उनका कहना है कि वह इस बारे में वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। रावत ने कहा कि सरकार अफसरों पर लगाम कसने में नाकाम हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही वह अगली रणनीति का खुलासा करेंगे। वहीं, भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि रावत भाजपा का साथ कभी नहीं छोड़ सकते। यह पूरा मामला सीएम के संज्ञान में है। 

भाजपा के पास अभी 41 विधायक हैं। भाजपा को हविपा के एक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन प्राप्त है। बहुमत का आंकड़ा 45 है। सरकार बहुमत के आंकड़े से दूर है मगर दावा करती आई है। यदि रावत समर्थन वापसी का फैसला लेते हैं तो सैनी सरकार की मुश्किलें बढ़ना तय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें