फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से आप में शामिल प्रेमलता वार्ड 23 की प्रभारी, 7 अन्य को भी मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 7 वार्ड प्रभारियों की घोषणा कर दी। कांग्रेस से आप में शामिल प्रेमलता को वार्ड- 23 से चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा आप ने छह और लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस बार आप के कार्यकर्ता विक्रम सिंह पुंडीर को भी वार्ड- 30 का प्रभारी बनाया है। लोगों का कहना है कि इन प्रभारियों को ही टिकट मिलना है। बवाल केे डर से अब आप प्रत्याशियों की जगह वार्ड प्रभारी बना रहा है।
विज्ञापन

आप के चंडीगढ़ प्रभारी व दिल्ली विधायक जरनैल सिंह ने सूची जारी करते हुए कहा कि वार्ड-7 से सतीश कुमार, वार्ड -11 से ओमकार सिंह औलख (सन्नी), वार्ड-20 से राजेश चौधरी, वार्ड- 21 से जसबीर सिंह लाडी, वार्ड-22 से अंजू कत्याल को प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस में रहने के दौरान प्रेमलता ने वार्ड- 23 से ही टिकट लेने की इच्छा जताई थी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने बताया कि उन्होंने प्रेमलता से आवेदन करने को कहा था, लेकिन उन्हें तत्काल उत्तर चाहिए था, जो संभव नहीं था। उसके बाद प्रेमलता ने आप का दाम थाम लिया था। अब आप ने उन्हें वार्ड- 23 का ही प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें