फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: धारदार हथियार से पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर पुलिस चौकी पहुंचा पति

Sun, 01 Mar 2020 09:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना ( हरियाणा)
विज्ञापन
वारदात के बाद चौकी पहुंचा पति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव गंगाना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं ही पुलिस चौकी पहुंच गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर महिला के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने महिला की मां के बयान पर दामाद, सास, ससुर सहित पांच के खिलाफ हत्या व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

गांव गंगाना निवासी संदीप (37) और झज्जर जिले में गांव मांडौठी निवासी हंसा (35) की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। दंपती के पास दो बच्चे हैं। बताया गया है कि संदीप और हंसा में मामूली बातों को लेकर अक्सर कहासुनी होने लगी। लगातार कहासुनी से घरेलू कलह बढ़ती चली गई। शनिवार को दोनों घर पर अकेले थे और बच्चे घर से बाहर गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर फिर से कहासुनी हो गई। संदीप ने आवेश में आकर घर में रखा तेजधार हथियार उठाकर उससे हंसा का गला रेत दिया। गला रेतने के कारण हंसा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर संदीप सीधा बरोदा थाना की बुटाना चौकी में पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। 

इसके बाद बरोदा थाना प्रभारी राजेश कुमार और बुटाना चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर सुबूत जुटाए। हंसा की गर्दन व चेहरे पर जख्म के गहरे निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर स्थित सामान्य अस्पताल भिजवाया। 

सूचना मिलने पर संदीप की सास मुकेश व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। रविवार को पुलिस ने हंसा के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हंसा की मां मुकेश की शिकायत पर बेटी के पति संदीप, ससुर ईश्वर व सास समेत पांच के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

गांव गंगाना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी के परिजनों पर भी आरोप लगे हैं। उन्हें भी नामजद किया गया है। राजेश कुमार, थाना प्रभारी बरोदा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें