फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के जागने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सातवें वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों की भूख हड़ताल शृंखला जारी है। पीयू के गेस्ट हाउस के बाहर रविवार को भी शिक्षक पहुंचे। शिक्षकों का कहना है कि पंजाब सरकार से बातचीत चल रही है, लेकिन वह पूरी तरह नहीं जाग रही। जब तक शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक शिक्षक यह भूख हड़ताल शृंखला चलाएंगे।
विज्ञापन

पुटा के सचिव अमरजीत सिंह नौरा का कहना है कि पंजाब के शिक्षक इस शृंखला में हर दिन बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पंजाब के अन्य विश्वविद्यालयों के शिक्षक भी आ रहे हैं। कहा कि सरकार को शिक्षकों की जायज मांगों को मानना होगा। साथ ही कॉलेजों में रखे जाने वाले नए असिस्टेंट प्रोफेसरों का वेतनमान भी यूजीसी के मुताबिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें