फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#हिंदीहैंहमः आप भी जुड़िए 'हिंदी हैं हम' अभियान से, जानिए कैसे हो सकते हैं शामिल

Fri, 21 Aug 2020 11:09 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हिंदी हैं हम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मातृभाषा से दिल का रिश्ता रखने वालों के लिए अमर उजाला ने हिंदी हैं हम अभियान की शुरुआत की है। पाठकों के लिए यह एक ऐसा मंच है, जहां हर उम्र के लोग भागीदार बन सकते हैं।
विज्ञापन


बच्चों और युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक अपनी मेधा व शब्द सामर्थ्य को प्रकट कर सकते हैं। अपनी अलग पहचान बना सकते हैं और इनाम भी जीत सकते हैं। यह अभियान अगले तीन सप्ताह तक चलेगा। इसमें हिस्सा लीजिए। अपनी मातृभाषा से प्रेम का परिचय दीजिए और सबका दिल जीत लीजिए।

इसमें ऐसे शामिल हो सकते हैं
बच्चे: आज का अखबार लें। आपके नजरिए जो सबसे अच्छी खबर या लेख लगे, उसे पढ़कर अधिकतम 30 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड करें और 9711616205 पर व्हाट्सऐप करें।

युवा: नए समय के नए अनुभव और नए जमाने की नई बात करें या किसी भी प्रिय रचना का अंश पढ़ें। अधिकतम 30 सेकंड का वीडियो रिकार्ड करें और 9711616205 पर व्हाट्सएप करें।

माता-पिता: हिंदी साहित्य के किसी भी प्रसिद्ध और प्रिय रचनाकार की रचना का अंश पढ़ें। कविता, कहानी या निबंध में किसी का भी अंश पढ़ें और उसे 30 सेकेंड का वीडियो रिकार्ड कर उसे 9711616205 पर व्हाट्सएप्प करें।

दादी-नानी : बच्चों को सुनाए जो किस्से, लोकगीत या गुजरे दिन की बातें, जिनसे आनंद भी आया और सीख भी मिली। अधिकतम 30 सेकंड का वीडियो रिकार्ड करें और 9711616205 नंबर पर व्हाट्सएप करें।
विज्ञापन

ऐसे वीडियो अपलोड करें

  • वीडियो के शुरू में अपना नाम, पता, उम्र, पढ़ाई और बाकी परिचय संक्षेप में बोलकर रिकार्ड करना शुरू करें।
  • बच्चे अपनी रिकार्डिंग अपने बड़ों की मदद से करें और खुद दादी-नानी की मदद भी करें।
  • ये वीडियो आपको व्हाट्सएप नंबर पर भेजना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें