फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजौर गार्डन में हेरिटेज उत्सव कल से, देखिए पूरा शेडयूल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से 28-29 नवंबर को पिंजौर गार्डन में 10 वां पिंजौर हेरिटेज उत्सव मनाया जाएगा। प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर और शाही उद्यान की भव्यता के बीच इस उत्सव का आयोजन होगा। लजीज व्यंजन, क्राफ्ट बाजार के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस उत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि उत्सव का उद्घाटन 28 नवंबर की शाम 5.30 बजे हरियाणा के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा करेंगे। इस मौके पर पर्यटन और आतिथ्य विभाग की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा और कालका की विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद रहेंगी।

समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे राज्यपाल:
29 नवंबर को हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी इस उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक विकास यादव ने इस बारे में बताया कि पिंजौर हेरिटेज उत्सव में सभी आयु वर्ग के लोगों के मनोरंजन के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उत्सव के दौरान चंडीगढ़ और पंचकूला के स्कूली बच्चों के लिए रंगोली मेकिंग, लोक नृत्य, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन


हेरिटेज उत्सव के दौरान होंगी यह गतिविधियां
- 28 नवंबर की शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी लोक गायक बरकत अली खान दीवाना की प्रस्तुति
- 28 नवंबर को बच्चों के लिए फैशन शो और फ्लैश मॉब
- राष्ट्रीय क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के लोक कलाकारों की प्रस्तुति
- रागनी, भांगड़ा, गिद्दा, बीन वादन, सपेरा, सारंगी, बंचारी, कठपुतली शो और लोक नृत्य समूहों का आयोजन
-28 नवंबर को विशेष बच्चों के दौरे के लिए इंतजाम होगा
-29 नवंबर को सुबह 11 बजे से वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेरिटेज वॉक
-बेस्ट ड्रेस्ड मुकाबले का आयोजन किया जाएगा

लजीज व्यंजनों का चख सकेंगे स्वाद
प्रबंध निदेशक ने बताया कि हेरिटेज उत्सव के दौरान यहां क्राफ्ट बाजार भी लगेगा, जहां देश भर के शिल्पकारों द्वारा अनूठे हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट को प्रदर्शित किया जाएगा। बहु-व्यंजन फूड कोर्ट इस उत्सव का एक अन्य प्रमुख आकर्षण होगा। जयपुर की दाल-बाटी चुरमा, मुगलई कबाब और बिरयानी, गोहाना की जलेब भी लोगों को आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन


नियमित अंतराल पर चलेंगी रोडवेज की बसें
हरियाणा रोडवेज की बसें नियमित अंतराल पर इस उत्सव के दौरान चंडीगढ़-पंचकूला-पिंजौर के बीच संचालित होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें