फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए गुड न्यूज, घर बैठे ही दर्ज करवाएं शिकायत

Thu, 28 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रक्षा सेवाओं से जुड़ेे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर - फोटो : demo pics
विज्ञापन
रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए गुड न्यूज, अब घर बैठे ही अपनी समस्याएं और शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करवाएं। सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों को अपनी समस्याओं के लिए अब जगह-जगह धक्के नहीं खाने होंगे। वह घर बैठे ही अपनी समस्याएं और शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


जिला सैनिक वेलफेयर बोर्ड ने 1800-180-2054 टॉल फ्री नंबर जारी किया है। वीरवार को एडवाइजर परिमल राय ने डीसी अजीत बालाजी जोशी की मौजूदगी में यह नंबर जारी किया।

परिमल राय ने बताया कि बोर्ड 24 घंटे सातों दिन इस टोल फ्री सेवा को संचालित करेगा। इस नंबर पर फोन कर कोई भी सैनिक, पूर्व सैनिक, वीर नारी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है। शिकायत दर्ज करने के बाद शिकायतकर्ता को एक रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया जाएगा। जिस विभाग से संबंधित समस्या होगी वह उसे भेज दी जाएगी। इतना ही नहीं 15 दिनों के अंदर शिकायतकर्ता को स्टेटस का फीडबैक भी देना होगा।
विज्ञापन


एडवाइजर राय ने बताया कि कॉल बढ़ने पर टोल फ्री की लाइन बढ़ा दी जाएंगी। चंडीगढ़ से संबंध रखने वाला कोई भी सैनिक देश के किसी भी हिस्से से फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। डीसी अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि चंडीगढ़ में रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की संख्या काफी अधिक है। पूर्व सैनिक ही 10 हजार के लगभग हैं। ऐसे में इन सभी को टोल फ्री सेवा से फायदा होगा। पूर्व सैनिकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

सभी विभागों के लिए शुरू होगी कॉमन हेल्पलाइन: चंडीगढ़ के सभी विभागों के लिए अगले 15 दिनों में कॉमन हेल्पलाइन सेवा शुरू होगी। जिस पर किसी भी विभाग के संबंध में जानकारी ली जा सकेगी। साथ ही कोई भी नागरिक अपनी शिकायत और समस्या बता सकेगा। सेक्टर-19 में इसके लिए हेल्पलाइन केंद्र बनाया गया है। यह हेल्पलाइन केंद्र संबंधित विभाग को यह शिकायत भेज देगा। डीसी जोशी ने बताया कि 15 दिनों में यह सेवा भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें