फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अचानक मुलाना CHC पहुंचे मंत्री अनिल विज, गैरहाजिर मिले पांच कर्मचारियों को किया सस्पेंड

Thu, 11 May 2023 04:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

विज करीब आधा घंटे तक सीएचसी में रहे। इस दौरान उन्होंने दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा मौजूद डॉक्टरों से सवाल जवाब किया। विज ने व्यवस्था में तुरंत प्रभाव से सुधार का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
मुलाना सीएचसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर में मुकुंद लाल नागरिक अस्पताल के उद्धाटन समारोह से लौटते वक्त बृहस्पतिवार दोपहर को मुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में औचक निरीक्षण किया। सीएचसी में दाखिल होते ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को डॉक्टर एवं स्टाफ गायब मिला।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्टाफ को आवाज लगाई और पूछा कि कोई स्टाफ है अस्पताल में... कुछ ही क्षणों के बाद मौके पर डॉक्टर पहुंचे। जिन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत की। इस दौरान मंत्री विज ने उन्हें स्टाफ के गैरहाजिर होने पर जवाब-तलब किया और हाजिरी रजिस्टर लाने को कहा।



मंत्री विज ने हाजिरी रजिस्टर मौके पर ही मंगवाकर चेक किया और गैरहाजिर दो महिला कर्मचारियों समेत कुल पांच कर्मचारियों को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। औचक निरीक्षण के दौरान एमपीएचडब्ल्यू अनीता रानी, एमपीएचडब्ल्यू बोती देवी, आरकेएसके काउंसलर विजय कुमार, एमपीएचएस सतबीर सिंह और क्लर्क पवन कुमार ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। इन्हें निलंबित करने का निर्देश अनिल विज ने दिया। वहीं मंत्री ने खाली सीएचसी देख डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ को भी फटकार लगाई। उन्होंने सीएचसी खाली होने के बारे में स्टाफ से सवाल पूछा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों से पूछा- डॉक्टरों ने कितने बजे चेक किया 
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जनरल वार्ड में जाकर वहां दाखिल मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि क्या उन्हें चेक करने कोई डॉक्टर आया है, कितने बजे डॉक्टरों ने उन्हें चेक किया। इसके उपरांत मंत्री विज ने अस्पताल में अलग-अलग कक्षों में जाकर डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपस्थिति को जांचा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें