फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ओपीएस के समर्थन में उतरा हसला

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार सहित ओपीएस के समर्थन में वोट डालने की कर रहे अपील
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में चुनावी पारा भी लगभग चरम पर है। तकरीबन सभी राजनीतिक दल अपना-अपना घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं। वहीं, इस पारे को बढ़ाने में सरकार के दो लाख से अधिक कर्मचारी भी अहम भागीदारी अदा करने वाले हैं। सभी कर्मचारी संगठनों ने राजनीतिक पार्टियों की ओर से जारी घोषणा पत्र का बारीकी से अध्ययन कर लिया है।
दरअसल, ये कर्मचारी एनपीएस (नेशनल पेंशन स्कीम) के दायरे में आ चुके हैं और इससे निजात पाने व ओपीएस की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने खुले तौर पर ओपीएस का समर्थन किया है। सिंधु ने कहा कि इस चुनाव में हसला सहित अन्य संगठनों के कर्मचारी बैलेट पेपर व परिवार सहित ओपीएस के समर्थन में वोट डालने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग, लिखा पत्र
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) ने पूरे राज्य में पोलिंग बूथों की स्थिति, चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से संबंधित बुनियादी सुविधाएं व उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंधू ने कहा कि इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त हरियाणा को पत्र लिखा है। पत्र में कहा कि पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति, गुणवत्तापूर्ण भोजन, आवश्यक चीजें और यहां तक बिजली/प्रकाश भी दयनीय स्थिति में है। मतदान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को चुनावी कार्य के सर्वोत्तम निर्वहन के लिए तनावमुक्त एवं आरामदायक माहौल उपलब्ध कराना चाहिए। इसके अलावा पोलिंग पार्टियों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कहा, लगभग दो महीने पहले संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों के ड्यूटी मेहनताना के बारे में पूरे राज्य में ऐसे कई उदाहरण सामने आए है, जहां उनका मेहनताना देने में देरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें