फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: दिल्ली से गुरुग्राम का सफर होगा सुहाना, नई सड़कों को बनाने का निर्देश, बैठक में कई अहम फैसले

Fri, 12 May 2023 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को गुरुग्राम मैट्रोपोलियन विकास अथॉरिटी की दिल्ली और हरियाणा के बीच सड़क के मुद्दों को लेकर बैठक की अध्यक्षता की।सरकार की मंशा है कि एनएच के अलावा गुरुग्राम से दिल्ली के लिए लिंक रास्ते होने चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार गुरुग्राम और दिल्ली के बीच यातायात को और सरल और सुचारू बनाने के लिए नई सड़कें बनाएगी। इसके लिए मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों को नई सड़कें बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का आदेश दिया है। सरकार की मंशा है कि एनएच के अलावा गुरुग्राम से दिल्ली के लिए लिंक रास्ते होने चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन


मुख्य सचिव संजीव कौशल शुक्रवार को यहां गुरुग्राम मैट्रोपोलियन विकास अथॉरिटी की दिल्ली और हरियाणा के बीच सड़क मुद्दों को लेकर बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्य सचिव ने कहा कि हरियाणा के अधिकांश नागरिकों का दिल्ली में आवागमन बढ़ रहा है। इसलिए कई संपर्क मार्गों को लेकर अधिकारी विशेष योजनाएं तैयार करें। 

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी स्थानीय निकाय अरुण गुप्ता, प्रधान सचिव पर्यटन एमडी सिन्हा समेत गुरुग्राम मैट्रोपोलियन विकास अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद रहे। जिला नगर आयुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीएमडीए पीसी मीणा बैठक से ऑनलाइन जुड़े।
विज्ञापन


बैठक में ये फैसले
नई दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से नरेला के बीच यमुना कैनाल लिंक रोड हरियाणा बॉर्डर तक बनाने के लिए दिल्ली सरकार को सौंप दिया जाए। इसके अलावा, महरौली से गुरुग्राम रोड को एनएच 236 के साथ जोड़ने के लिए दिल्ली रिज के माध्यम से नेल्सन मंडेला टी-प्वाइंट वसंत कुंज फ्लाईओवर के साथ लिंक सड़क का भी डीपीआर प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसके अलावा, गुरुग्राम के सेक्टर 114-115 आदि से रोड 75 मीटर चौड़ा लिंक रोड गुरुग्राम व नजफगढ़ के साथ दिल्ली के लिए लिंक रोड पर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

एनएचएआई के साथ होगी बैठक
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जीएमडीए के सीईओ एनएचएआई के अधिकारियों साथ एक बैठक बुलाएंगे। पर्यटन विभाग और लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़कें इनका विकास परियोजनाओं का ब्योरा तैयार करेंगे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए वित्तीय विकल्पों पर कार्य करेंगे ताकि एनएचएआई के साथ इसे सरकार के अनुमोदन से उठाया जा सके। प्रस्ताव तैयार करने के बाद उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें