अमर उजाला
Fri, 12 May 2023
धमाके करने वाले मुख्यारोपी आजादवीर सिंह के बारे में अहम खुलासा हुआ है। वह खालिस्तान समर्थक है।
बताया जा रहा है कि वह अमृतपाल सिंह के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई से नाराज था। धमाकों में आईईडी का इस्तेमाल हुआ।
आजादवीर सिंह जरनैल सिंह भिंडरावाला को अपना आदर्श मानता है। वह नशे का आदी भी हो गया था।
गांव वडाला में बना उसका घर खंडहर में हो चुका तब्दील, माता-पिता भी अब इस दुनिया में नहीं।
पहले धमाके से पहले आजादवीर ने हाथ में बम लेकर फोटो भी खिंचवाई थी। धमाका कर फैलाना चाहते थे दहशत।
पायलट की यात्रा, कांग्रेस आलाकमान की टेंशन क्यों?