फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की पांच बड़ी खबरें: रोहतक में बेटा ही निकला चार हत्याओं का 'कातिल', जींद में हादसे में तीन की मौत

Wed, 01 Sep 2021 06:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जींद में बुधवार को करंट की चपेट में आने से तीन युवकों की जान चली गई। तीन युवक तूड़ी (भूसा) से भरी ट्रॉली पर बैठे थे। हाईटेंशन तार को हटाने की कोशिश करते वक्त तीनों कंरट की चपेट में आ गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड को घर के इकलौते 20 वर्षीय बेटे ने अंजाम दिया। उधर, जींद में दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीनों की जान गई है। सभी मृतक पानीपत के रहने वाले थे। इन सबके बीच बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑटो अपील सॉफ्टवेयर की शुरूआत की है। अब हरियाणा में लोगों के काम समय पर होंगे। लापरवाही और ढुलमुल रवैया बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है। पढ़ें- प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


जींद: करंट लगने से तीन की मौत

हरियाणा के जींद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के सफीदों उपमंडल के गांव मलार के नजदीक बिजली की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से पानीपत के तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर झुलस गए हैं। 11 हजार वोल्टेज की लाइन की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

सीएम ने की ऑटो अपील सॉफ्टवेयर की शुरूआत
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को चंडीगढ़ में ऑटो अपील सॉफ्टवेयर की शुरुआत की है। इसकी मदद से लोगों को अब समय पर सेवाएं मिलेंगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई भी हो सकेगी। जिस अधिकारी व कर्मचारी पर तीन बार जुर्माना होगा तो उसकी नौकरी भी जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेटा ही निकला परिवार के चार लोगों का 'कातिल'

हरियाणा के रोहतक में चार लोगों की हत्या का राज बुधवार को खुल गया। रोहतक के विजय नगर में छह दिन पहले परिवार के चार लोगों की हत्या प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान के बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू ने ही की थी। पिता प्रदीप मलिक उर्फ बबलू पहलवान (45), मां बबली (40) व घर आई नानी रोशनी (60) निवासी सांपला व बहन 19 वर्षीय नेहा उर्फ तमन्ना के सिर में गोली मारी गई थी।  पढ़ें पूरी खबर

सरकार और अफसरशाही करनाल एसडीएम के पक्ष में, टिकैत चाहते हैं निलंबन
करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा को लेकर हरियाणा सरकार का स्टैंड कायम है। अफसरशाही ने भी एसडीएम का समर्थन किया है।अधिकारियों से लेकर कई मंत्रियों ने सीएम को फीडबैक दिया है कि करनाल एसडीएम का तरीका उचित है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वे फील्ड में होते थे तो कई बार इस तरह की परिस्थिति का सामना करना पड़ता था। ऐसे में स्पष्ट आदेश देने पड़ते हैं। पढ़ें पूरी खबर

अब सरकार और आयोग तैयार करेंगे सुरक्षित परीक्षा प्रणाली का खाका

पेपर लीक मामले रोकने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और प्रदेश सरकार अब मिलकर नए सिरे से सुरक्षित परीक्षा प्रणाली का खाका तैयार करेंगे। इसके लिए आगामी सप्ताह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसमें पेपर तैयार कराने, छपाई से लेकर अन्य बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें