फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस : गुरु जी इस बार भी खाली हाथ, हरियाणा के अध्यापकों को करना होगा इंतजार

Sun, 05 Sep 2021 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

  • आज नहीं मिलेंगे राज्य पुरस्कार, 17 सितंबर से पहले होगा कार्यक्रम 
  • राज्यपाल, सीएम बाहर, दो साल के पुरस्कार दिए जाएंगे एक साथ
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के शिक्षक इस बार भी शिक्षक दिवस पर खाली हाथ रहेंगे। रविवार को सरकार उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार से नहीं नवाजेगी। पुरस्कार के लिए शिक्षकों को अभी इंतजार करना होगा। 17 सितंबर से पहले सरकार कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को पुरस्कृत करेगी। 2019-2020 के पुरस्कार एक साथ 2021 में दिए जाएंगे।

विज्ञापन


राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और सीएम मनोहर लाल के चंडीगढ़ से बाहर होने के कारण प्रदेश सरकार पांच सितंबर को पुरस्कार वितरण समारोह नहीं कर रही। केंद्र सरकार ने इस बार शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चयनित करने की अवधि 17 सितंबर तक बढ़ा दी है। इसलिए राज्य सरकार जल्दबाजी में है, लेकिन शिक्षकों को पांच सितंबर का बेसब्री से इंतजार था। वे पुरस्कार पाने के लिए आतुर थे। 

स्कूल शिक्षा विभाग ने 2020 के पुरस्कारों के लिए अभी तक शिक्षकों का चयन ही नहीं किया है। 2019 के शिक्षकों का चयन भी बीते वर्ष नहीं हो सका था। बीते माह ही 44 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस बार शिक्षकों से विभाग ने ऑनलाइन आवेदन तो ले लिए थे, लेकिन समय पर चयन नहीं किया जा सका। पहले जिला स्तर पर चयन होता था, लेकिन अब शिक्षा निदेशालय स्तर पर सरकार ने इसकी व्यवस्था की है। इस बार शिक्षकों को भौतिक रूप से अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन


कोविड के कारण बीते दो साल से राज्य शिक्षक पुरस्कार समय पर प्रदान करने की व्यवस्था गड़बड़ाई है। हिसार के जेबीटी शिक्षक विनोद रोहिल्ला ने अमृत महोत्सव के मद्देनजर पुरस्कार के लिए क्वालीफाई करने वाले शिक्षकों को भी इस बार पुरस्कृत करने की मांग की है।

शिक्षकों को जल्द करेंगे पुरस्कृत : कंवर पाल
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि दो साल के पुरस्कार शिक्षकों को एक साथ दिए जाएंगे। कार्यक्रम पांच सितंबर को आयोजित करने की पूरी तैयारी की जा चुक थी, लेकिन राज्यपाल व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पूर्व निर्धारित थे। वैसे भी केंद्र सरकार से 17 सितंबर तक का समय मिला हुआ है। इससे पहले शिक्षकों को सम्मानित कर दिया जाएगा।

50 से अधिक शिक्षकों के चयन की उम्मीद
इस बार स्कूल शिक्षा विभाग पुरस्कार के लिए 50 से अधिक शिक्षकों का चयन कर सकता है। मुख्यालय स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। अगले चार-पांच दिन में चयनित शिक्षकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा ताकि 17 सितंबर से पहले राज्यपाल और सीएम के उपलब्ध होने पर शिक्षक पुरस्कृत किए जा सकें। एक वर्ष में सरकार 90 शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चुन सकती है। चयन के लिए 100 अंक तय हैं। विभिन्न कसौटियों पर शिक्षकों को परखने के बाद पुरस्कार के लिए चुना जाता है। 60 अंक वाले शिक्षक क्वालीफाई माने जाते हैं। इससे कम अंक वाले शिक्षकों के नाम पर विचार नहीं किया जाता। पर्याप्त संख्या में उत्कृष्ट श्रेणी के शिक्षक न मिलने पर सरकार 90 शिक्षकों को हर साल चयनित नहीं कर पा रही।
 

विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर पंजाब के 80 अध्यापकों को राज्य पुरस्कार

पंजाब सरकार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर 80 अध्यापकों को पुरस्कार देने का एलान करते हुए शनिवार को अध्यापकों की सूची जारी की है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष-2021 के लिए 80 अध्यापकों को अध्यापक राज्य पुरस्कार (अपर प्राइमरी), अध्यापक राज्य पुरस्कार (प्राइमरी), युवा अध्यापक राज्य पुरस्कार (अपर प्राइमरी), युवा अध्यापक राज्य पुरस्कार (प्राइमरी) और प्रशासनिक राज्य पुरस्कार दिए जाएंगे।

प्रवक्ता के अनुसार, 36 अध्यापकों को अध्यापक राज्य पुरस्कार (अपर प्राइमरी), 22 अध्यापकों को अध्यापक राज्य पुरस्कार (प्राइमरी), 6 अध्यापकों को युवा अध्यापक राज्य पुरस्कार (अपर प्राइमरी), 5 अध्यापकों को युवा अध्यापक राज्य पुरस्कार (प्राइमरी) और 11 अध्यापकों को प्रशासनिक राज्य पुरस्कार दिए जाएंगे। अध्यापक राज्य पुरस्कार हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें