शिक्षा मंत्री ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं, अगर अभिभावकों को चिंता होती है तो बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं लगवा सकते हैं। पहले विभाग ने एक अक्तूबर से पहली से तीसरी कक्षा के लिए स्कूल खोलने की योजना बनाई थी। छठी से बारहवीं की कक्षाओं को 23 जुलाई और चौथी से पांचवी तक की कक्षाओं को एक अगस्त को खोला गया है।
नई शिक्षा नीति में जेबीटी की जरूरत नहीं: शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में इस समय समय 2260 जेबीटी शिक्षक सरप्लस हैं। भविष्य में जरूरत होती है तो भर्ती पर विचार किया जाएगा लेकिन, नई शिक्षा नीति में जेबीटी टीचर्स की जरूरत नहीं है। पिछले आठ साल से जेबीटी की भर्ती न होने से जेबीटी कोर्स बंद किए गए हैं। एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन्होंने जेबीटी के बाद पात्रता परीक्षा पास कर रखी है, उनके लिए विचार किया जा रहा है कि किसी अन्य कोर्स के उनको कहीं पर एडजेस्ट किया जा सके।