फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा साहित्य अकादमी ने की उर्दू पुरस्कारों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उर्दू प्रकोष्ठ के 2021 के साहित्य पुरस्कारों का अनुमोदन कर दिया गया है। अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बताया कि 2021 के लिए फ़ख्रे - हरियाणा सम्मान के लिए डॉ. सुलतान अंजुम, हाली सम्मान के लिए डॉ. नाशिर नक़वी, सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी सम्मान के लिए शम्स तबरेज़ी, ख्वाजा अहमद अब्बास सम्मान के लिए मो. बशीर मलेरकोटलवी, उर्दू तरजुमा निगारी सम्मान के लिए रक्षंदा रूही, डॉ. जावेद वशिष्ठ सम्मान के लिए प्रो. सैय्यद अली करीम, उर्दू ग़ज़ल-सराई सम्मान के लिए कुंवर जगमोहन के नाम का चयन किया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अकादमी के उर्दू भाषा के लिए मिलने वाले पुरस्कारों में फ़ख्रे-हरियाणा सम्मान के लिए पांच लाख रुपये और हाली सम्मान के लिए तीन लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाती है। इसके अलावा सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी सम्मान, ख्वाजा अहमद अब्बास सम्मान, उर्दू तरजुमा निगारी सम्मान, डॉ. जावेद वशिष्ठ सम्मान, उर्दू गजल सराई सम्मान के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें