फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस राजेश खुल्लर का केंद्र में सचिव पद के लिए मनोनयन, अभी विश्व बैंक में दे रहे हैं सेवाएं

Fri, 12 Feb 2021 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आईएएस राजेश खुल्लर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर का केंद्र सरकार में सचिव पद पर मनोनयन हो गया है। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने खुल्लर सहित अनेक अधिकारियों के सचिव पद पर मनोनयन को गुरुवार को ही मंजूरी दी है।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के तत्कालीन प्रधान सचिव राजेश खुल्लर वर्तमान में विश्व बैंक में बतौर कार्यकारी निदेशक प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे हैं। सचिव पद के लिए मनोनयन होने पर केंद्र सरकार उन्हें वापस भी बुला सकती है, जिसकी संभावनाएं फिलहाल कम दिख रही हैं। चूंकि, अक्तूबर 2020 में ही खुल्लर विश्व बैंक में सेवाएं देने के लिए अमेरिका के वाशिंगटन डीसी रवाना हुए हैं। उन्होंने 26 अक्तूबर 2020 को पदभार संभाला था। केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद ही वह विश्व बैंक में सेवाएं देने रवाना हुए थे। 

राजेश खुल्लर की गिनती बेहद सुलझे व कार्यकुशल अफसरों में होती है। उन्होंने सीएम मनोहर लाल के साथ पांच साल से अधिक कार्य किया। वह 2015 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से हरियाणा लौटे थे व अक्तूबर 2020 में फिर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत ही विश्व बैंक में सेवाएं देने गए। उनकी सेवानिवृत्ति 31 अगस्त 2023 में है। वह खुद चाहें तो उससे पहले अपने मूल कैडर या फिर केंद्र सरकार में सचिव पद पर कार्य करने के लिए लौट सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें