फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दुनिया भर में छाएंगे हरियाणा के उत्पाद, बल्लभगढ़ में बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल

Fri, 12 Feb 2021 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के उत्पादों को वाजिब दाम और कारीगरों के हुनर को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को हरियाणा के एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) विभाग ने तीन ई-कामर्स कंपनियों के साथ एमओयू साइन किया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जानी-मानी कंपनी ‘ईबे’, ‘पॉवर-टू-एसएमई’, ‘ट्रेड इंडिया डॉट कॉम’ के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर एमएसएमई के महानिदेशक विकास गुप्ता व कंपनियों के प्रतिनिधियों ने किए।  

विज्ञापन


अब ये ई-कॉमर्स कंपनियां उद्यमियों को ई-कॉमर्स के लाभ की जानकारी देने, उनके उत्पादों को ऑनलाइन सूचीबद्ध करने के लिए हरियाणा के सभी जिलों में प्रशिक्षण एवं कार्यशालाएं आयोजित करेंगी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि समझौतों के बाद हरियाणा के उत्पादों को वैश्विक बाजार मिलेगा। राज्य के पांरपरिक हथकरघा उत्पाद तैयार करने वाले कारीगरों को भी अपने हुनर की वाजिब कीमत मिलेगी। राज्य के इन उद्योगों के उत्पाद अब विश्व के किसी भी कोने में खरीदे जा सकेंगे। 

बल्लभगढ़ में बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल
हरियाणा के बल्लभगढ़ में सभी सुविधाओं से लैस मॉडल बस टर्मिनल विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है। लगभग 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस बस टर्मिनल में रिटेल, कॉमर्शियल और हॉस्पिटलिटी जैसी तमाम सुविधाएं होंगी। बस टर्मिनल का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन करेगी। यह लगभग दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गुरुवार को विभाग व कॉरपोरेशन अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी। पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन जल्द ही इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगी। शर्मा ने कहा कि शहर की प्राइम लोकेशन पर बनने वाले इस बस टर्मिनल में केवल बसों का ही ठहराव नहीं होगा, बल्कि यह विभाग के लिए आय का महत्वपूर्ण जरिया भी बनेगा। इसमें एक मॉल भी बनाया जाएगा, जहां आमजन की जरूरतों के हिसाब से सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। यहां बैंक्वट हॉल, फूड कोर्ट और कपड़ों के शोरूम होंगे। कॉमर्शियल उद्देश्यों व बसों के लिए अलग-अलग रास्तों का प्रावधान होगा।

कुंभ मेले के लिए बसों का प्रबंध करें
मंत्री ने बताया कि जल्द ही विभाग के बेड़े में 800 बसें शामिल की जाएंगी। इनमें से 400 बसें मार्च तक आ जाएंगी, जबकि बाकी 400 बसें भी जल्द खरीद ली जएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेले के लिए श्रद्धालुओं की जरूरत के हिसाब से बसों का प्रबंध करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें