फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः सरकार ने सेलरी ग्रेड में किए बदलाव, देख लिजिए नया वेतन

Wed, 28 Sep 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें मंजूर - फोटो : Getty
विज्ञापन
कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सरकार ने वेतनमान के स्केल और ग्रेड पे में बदलाव किया है। हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को ये तोहफा दिया है।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों के विभिन्न पदों के वर्तमान वेतनमान स्केल व ग्रेड-पे को एक सितम्बर, 2014 से अपग्रेड किया है। वित्त विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अक्षय ऊर्जा स्त्रोत विभाग के एपीओ पद का वर्तमान वेतनमान 9300-34800+3600 ग्रेड पे है, जो अब अपग्रेड होकर 9300-34800+4000 जी.पी होगा।

हरियाणा विधानसभा के तकनीकी सुपरवाइजर पद का वर्तमान वेतनमान 9300-34800+3600 जीपी है जो अब अपग्रेड होने के 9300-34800+4000 जीपी होगा। प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के आयुष, आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक , यूनानी डिस्पैंसर पद का वर्तमान वेतनमान 9300-34800+3200 जीपी है जो अब अपग्रेड होने के 9300-34800+3600 जीपी होगा।
विज्ञापन


श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक पद का वर्तमान वेतनमान 9300-34800+3600 जीपी है जो अब अपग्रेड होने के 9300-34800+4000 ग्रेड पे होगा। सहकारिता विभाग के ऑडिटर पद का वर्तमान वेतनमान 9300-34800+3300 जीपी है जो अपग्रेड होने के 9300-34800+3600 जीपी होगा।
विज्ञापन

आयुष विभाग के अधिकारियों के वेतनमान में संशोधन

- फोटो : Getty
हरियाणा सरकार ने आयुष विभाग के एएमओ, एचएमओ, यूएमओ, डीएओ और सहायक निदेशक के एसीपी वेतनमान ढांचे में एक सितम्बर, 2014 से संशोधन किया है। वित्त विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि एएमओ, एचएमओ और यूएमओ पद का संशोधित एंट्री लेवल वेतनमान 9300-34800+4800 ग्रेड पे होगा।

सात वर्ष की नियमित संतुष्ट सेवा के बाद 9300-34800+5400 ग्रेड-पे होगा। उन्होंने बताया कि डीएओ का संशोधित एंट्री लेवल वेतनमान 9300-34800+ 5400 ग्रेड पे होगा जबकि डीएओ के पद पर पांच वर्ष तथा एएमओ, एचएमओ व यूएमओ की 12 वर्ष की नियमित सन्तुष्ट सेवा के पश्चात 15600-39100+6000 जीपी होगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें