फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा ने केंद्र सरकार से वापस मांगे अपने तीन वरिष्ठ IAS, साल के अंत तक सेवानिवृत्त होंगे 10 अधिकारी

Tue, 26 Jul 2022 09:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में 31 जुलाई से 31 दिसंबर के बीच 10 आईएएस सेवानिवृत्त होने हैं। इनमें से तीन आईएएस पीके दास, राजीव अरोड़ा और देवेंद्र सिंह को सेवा विस्तार दिलाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इनके लिए केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से दो साल तक का सेवा विस्तार मांगा गया है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने केंद्र से अपने तीन आईएएस अधिकारी वापस मांगे हैं। तीनों ही अफसर अभी अलग-अलग केंद्रीय मंत्रालयों में सेवारत हैं। सरकार ने आईएएस विवेक जोशी के अलावा आईएएस दंपती अभिलक्ष लिखी व सुकृति लिखी को वापस हरियाणा भेजने के लिए केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


1989 बैच के आईएएस जोशी अभी केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के पद पर तैनात हैं। वह सात जनवरी 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। 1991 बैच के आईएएस अभिलक्ष लिखी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर हैं। वह 17 सितंबर 2018 से केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले अभिलक्ष 17 नवंबर 2006 से 20 नवंबर 2014 तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रह चुके हैं। वह तमिलनाडु कैडर से 28 अगस्त 1995 को हरियाणा कैडर में आए थे।

आईएएस सुकृति लिखी 1993 बैच की अधिकारी हैं। वह 17 सितंबर 2018 से केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर हैं। इससे पहले वह 16 अप्रैल 2000 से 20 जुलाई 2014 तक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर रह चुकी हैं। वह 26 सितंबर 1994 को तमिलनाडु से हरियाणा कैडर में आई थीं।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त होने हैं 10 आईएएस 
प्रदेश में 31 जुलाई से 31 दिसंबर के बीच 10 आईएएस सेवानिवृत्त होने हैं। इनमें से तीन आईएएस पीके दास, राजीव अरोड़ा और देवेंद्र सिंह को सेवा विस्तार दिलाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इनके लिए केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से दो साल तक का सेवा विस्तार मांगा गया है। हालांकि, यह मिलता नहीं दिख रहा। 

अभी तक अधिकतम 3 से 6 माह का सेवा विस्तार देने की ही परंपरा रही है। इससे अधिक सेवा विस्तार आईपीएस राकेश अस्थाना को ही एक वर्ष का मिला है। दास, अरोड़ा व देवेंद्र के मामले में केंद्र सरकार क्या निर्णय लेती है, इसका सबको इंतजार है। आईएएस की बड़े स्तर पर सेवानिवृत्ति के बाद अहम महकमों का जिम्मा सरकार अनुभवी वरिष्ठ आईएएस को सौंपना चाहती है। इसे देखते हुए जोशी और लिखी दंपत्ति को वापस बुलाया जा रहा है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें