फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पंजाब में एक की मौत, 434 नए पॉजिटिव मिले, जेल मंत्री भी संक्रमित

Tue, 26 Jul 2022 08:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में अप्रैल से अब तक 10844 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 64 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों में भर्ती कुल कोरोना संक्रमितों में से 79 मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। 14 की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मंगलवार को 24 घंटे के दौरान एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई जबकि 434 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर 3.65 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। मोहाली समेत पांच जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। अकेले मोहाली में 132 और लुधियाना में 66 नए मरीज मिले हैं। उधर, जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने घर में खुद को अलग कर लिया है और वहीं से काम कर रहे हैं। जेल मंत्री ने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने की अपील की।

विज्ञापन


पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लुधियाना जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। नए कोरोना संक्रमितों में सबसे अधिक मोहाली और लुधियाना में मिले हैं। इनके अलावा पटियाला में 50, बठिंडा में 31, अमृतसर में 28, जालंधर में 25, फतेहगढ़ साहिब में 18, पठानकोट, रोपड़ में 15-15, संगरूर में 8, चार अन्य जिलों में 6-6, फाजिल्का, गुरदासपुर में 4-4, मुक्तसर, एसबीएस नगर में 3-3, तीन अन्य जिलों में 2-2, दो जिलों में 1-1 संक्रमित मिले हैं। 

पंजाब में सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 11 जून से अब तक सूबे में सक्रिय मामले बढ़कर 2688 पहुंच गए हैं जबकि 11 जून को इन केसों की संख्या 235 रिकॉर्ड की गई थी। पंजाब में अप्रैल से अब तक 10844 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 64 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों में भर्ती कुल कोरोना संक्रमितों में से 79 मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। 14 की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें