फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा में निकली बंपर भर्तियां, जेई से लेकर चपरासी तक के पद के लिए करें अप्लाई, 14 जनवरी तक आवेदन

Tue, 09 Jan 2024 08:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिछले नौ वर्षों में हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हरियाणा सरकार 1 लाख 10 हजार नौकरियां दे चुकी है। इसके अलावा, 60 हजार नौकरियां पाइपलाइन में हैं। अनुबंध आधार पर कार्यरत 1.08 लाख से अधिक मैनपावर को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया गया है।
विज्ञापन
Job - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों से पहले हरियाणा सरकार ने बेरोजगारी पर वार करते हुए बंपर भर्तियां निकाली हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के बाद अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कच्ची भर्तियां निकालीं हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, निगम ने इनमें पहले की तरह पदों का ब्यौरा नहीं दिया है। दो प्रकार की भर्तियों में हरियाणा के लिए 28 और विदेश के लिए 41 श्रेणियां शामिल हैं। इनके लिए 10 और 14 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं।

पिछले नौ वर्षों में हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हरियाणा सरकार 1 लाख 10 हजार नौकरियां दे चुकी है। इसके अलावा, 60 हजार नौकरियां पाइपलाइन में हैं। इतना ही नहीं, पहले से अनुबंध आधार पर कार्यरत 1.08 लाख से अधिक मैनपावर को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया गया है। इसके अलावा अनुबंध आधार पर 17,785 नए कर्मी भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के लिए चपरासी से जेई तक के पद
हरियाणा के अलग-अलग विभागों और स्थानों के लिए आयोग ने जेई, शिफ्ट अटेंडेंट, फायरमैन, कानूनी सहायक, रेडियोग्राफर, डेस्क सहायक, एलडीसी, रोडवेज कंडक्टर, कुक, चौकीदार, ब्लाक क्लस्टर कोर्डिनेटर, चपरासी, सफाई कर्मी, हेल्पर, क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट के लिए आवेदन मांगें हैं।

अरब व मध्य एशिया के देशों के लिए निकाली भर्ती
निगम के माध्यम से फिनलैंड, उज़्बेकिस्तान, जापान, यूके, यूएई, सऊदी अरब और इस्त्राइल में 41 श्रेणियों की भर्ती निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी है। संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, अबू धाबी में हैवी ड्यूटी ड्राइवर, लाइट व्हीकल ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, मेसन, कारपेंटर व कंस्ट्रक्शन वर्क्स से जुड़े कार्यों के लिए आवेदन किये जा सकते हैं। इसी प्रकार, इस्त्राइल के लिए 10,000 मज़दूर, यूके में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी अस्पताल के लिए 50 स्टाफ नर्स और दुबई में 50 बाउंसरों (सुरक्षा गार्ड) की भर्ती भी शामिल है।

यूके में 2500 नर्स की जरूरत
इसके आलावा, यूके में नर्स के लिए भी 2,500 पदों की मांग है। इसके लिए प्रति वर्ष लगभग 27.6 लाख रुपये से 30.7 लाख रुपये और उज़्बेकिस्तान में हिंदी, अंग्रेजी और रूसी भाषा के ज्ञान वाले ट्रांसलेटर्स के लिए 1,000 डॉलर प्रति माह (83,243 रुपये) पर भी आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें