फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: सरकार ने कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई, आठ सितंबर को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Fri, 27 Aug 2021 02:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के कॉलेजों में अगर कोई छात्र अभी तक दाखिला नहीं ले पाया है तो उसके लिए अच्छी खबर है। सरकार ने दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर दो सितंबर तक कर दी है। वहीं पहली मेरिट सूची अब आठ सितंबर को जारी होगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन दाखिला की अंतिम तिथि दो सितंबर तक बढ़ा दी है। आठ सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। कुछ कॉलेजों के प्राचार्यों व विद्यार्थियों ने स्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष की दाखिला तिथि बढ़ाने की मांग की थी।

विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग ने आग्रह को स्वीकृति दे दी है। नए शेड्यूल के अनुसार अब विद्यार्थी ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर दो सितंबर, 2021 तक अपना आवेदन व पंजीकरण कर सकेंगे। चार सितंबर तक ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन कर आठ सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। 

दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों को नौ से 13 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी। 15 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। 16 से 18 सितंबर तक फीस जमा करवाई जा सकती है। अगर फिर भी कुछ सीटें खाली रहती हैं तो ओपन काउंसलिंग के लिए 21 सितंबर को दोबारा ऑनलाइन दाखिला पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को 10 फीसदी आरक्षण
हरियाणा के कॉलेजों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को दाखिले में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने सभी सरकारी, निजी व एडेड कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किया है। कॉलेजों में स्टेट व केंद्रीय कोटा, दोनों में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें