फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: स्वतंत्रता दिवस पर 43 कैदियों को रिहा करेगी हरियाणा सरकार, तीन गरीब कैदियों को विशेष छूट

Thu, 10 Aug 2023 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

तीन ऐसे सजायाफ्ता कैदी हैं जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है लेकिन वे गरीब होने के कारण जुर्माना देने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें भी विशेष छूट का लाभ देकर 15 अगस्त 2023 को रिहा किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कैदियों को किसी भी न्यायालय द्वारा लगाए गए जुर्माने की राशि को अवश्य जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को 43 कैदियों को विशेष छूट देते हुए रिहा करने का निर्णय लिया है। 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 7 कैदियों को रिहा किया जाएगा, जिन्होंने बिना छूट के अपनी वास्तविक सजा का 50 प्रतिशत हिस्सा पूरा कर लिया है। वहीं ऐसे 33 कैदी जिन्होंने वास्तविक सजा अवधि में से बिना छूट के दो-तिहाई या 66 प्रतिशत तक की सजा पूरी कर ली है को भी रिहा किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Navjot Sidhu: बीमार पत्नी की तीमारदारी में जुटे नवजोत सिद्धू... अपने हाथों से खिला रहे खाना, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


तीन ऐसे सजायाफ्ता कैदी हैं जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है लेकिन वे गरीब होने के कारण जुर्माना देने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें भी विशेष छूट का लाभ देकर 15 अगस्त 2023 को रिहा किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कैदियों को किसी भी न्यायालय द्वारा लगाए गए जुर्माने की राशि को अवश्य जमा करवाना होगा, अगर वे 15 अगस्त से पहले यह जुर्माना राशि जमा नहीं करवाते हैं तो उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें