हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को 43 कैदियों को विशेष छूट देते हुए रिहा करने का निर्णय लिया है। 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 7 कैदियों को रिहा किया जाएगा, जिन्होंने बिना छूट के अपनी वास्तविक सजा का 50 प्रतिशत हिस्सा पूरा कर लिया है। वहीं ऐसे 33 कैदी जिन्होंने वास्तविक सजा अवधि में से बिना छूट के दो-तिहाई या 66 प्रतिशत तक की सजा पूरी कर ली है को भी रिहा किया जाएगा।