यहां कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। वहीं, तिगांव सीट से कांग्रेस के बागी ललित नागर ने 56828 वोट लिए जो भाजपा के राजेश नागर से 37 हजार 401 वोटों से हार गए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पराग की जमानत जब्त हो गई। किसी चुनाव में उम्मीदवार को जमानत बचाने के लिए कुल वैध वोटों का एक-छठा भाग (16.66) फीसदी से अधिक वोट हासिल करना होता है।