फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: कांग्रेस विधायक बोले- किसानों से धोखा कर रही सरकार, सभी पीड़ितों को नहीं मिला मुआवजा

Wed, 07 Jun 2023 01:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गीता भुक्कल ने फसल बीमा योजना को किसानों के साथ धोखा करार दिया। मुआवजे के लिए किसान धक्के खा रहे हैं। असंध से विधायक शमशेर गोगी ने दोगुनी आय के जुमले पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ने किसान की लागत दोगुनी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पांच विधायकों ने एमएसपी, मुआवजे, सिंचाई से लेकर कृषि से जुड़े तमाम मुद्दों पर हरियाणा सरकार पर हमला बोला है। मंगलवार को कांग्रेस भवन में विधायक जगबीर मलिक, गीता भुक्कल, शमशेर गोगी, वरूण मुलाना, शैली चौधरी और अमित सिहाग ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि खेती के मुद्दे पर भाजपा और जजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। 

विज्ञापन


सरकार किसानों की आय दोगुना करने के दावे करती थी लेकिन आज किसान की हालत और दयनीय बना दी है। पिछले नौ साल से किसान कभी एमएसपी, कभी मुआवजे, कभी कृषि कानूनों, कभी खाद तो कभी बीज को लेकर आंदोलनरत रहे। आज भी सूरजमुखी की एमएसपी के लिए किसानों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मुआवजे के नाम पर भी किसानों के साथ धोखा किया है, सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है।

इस दौरान जगबीर मलिक ने कहा कि मौजूदा सरकार में किसानों पर सबसे पहले महंगाई की मार पड़ी है। किसान की हर चीज पर जीएसटी लगा दी गई है। ट्यूबवेल कनेक्शन लेना आज कई गुना महंगा हो गया है। विधायक वरूण मुलाना ने कहा कि किसानों के नाम पर सरकार के नेता एक के बाद 18 देशों में गए। कई देश तो ऐसे थे, जिसमें 1 से ज्यादा बार नेता गए। नीदरलैंड में 3, यूके में 2, स्पेन में 2 बार सत्ताधारी नेता गए लेकिन वहां से क्या सीखकर आए? विदेश से आकर किसानों के लाभ की कोई योजना चलाने के बजाय किसानों को डिफॉल्डर बताकर उनकी फोटो बैंको में चिपका दी।

फसल बीमा योजना किसानों से धोखा: भुक्कल

गीता भुक्कल ने फसल बीमा योजना को किसानों के साथ धोखा करार दिया। मुआवजे के लिए किसान धक्के खा रहे हैं। असंध से विधायक शमशेर गोगी ने दोगुनी आय के जुमले पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ने किसान की लागत दोगुनी की है। डीएपी और यूरिया बैग का वजन कम करके किसानों को इस भ्रम में रखा कि रेट ज्यादा नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें