फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीएम मनोहर लाल बोले- तीनों महापुरुषों को भारत रत्न देना गौरव की बात, पीएम मोदी का जताया आभार

Fri, 09 Feb 2024 09:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तीनों महापुरुषों को भारत रत्न से सम्मानित करना गौरव की बात है। 
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अतुलनीय योगदान देने वाले तीनों महापुरुषों को भारत रत्न से सम्मानित करना प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव और सम्मान की बात है। 

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान हित और उनके आधारभूत मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए किसानों के अधिकारों और कल्याण के लिए अपना समस्त जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की और आपातकाल के समय में भी देश में लोकतंत्र को जीवित रखने में उनका अहम योगदान रहा। 

सीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने भी प्रधानमंत्री रहते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और विपक्ष समेत विपक्षी नेताओं को सम्मान देकर संसदीय परंपराओं को मजबूत किया। भारत को वैश्विक बाजार के लिए खोलने और आर्थिक विकास के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन ने आधुनिक कृषि और किसानों को आर्थिक मजबूती देने के लिए कार्य किया। आधुनिक समय की कृषि और किसानों की चुनौतियों को दूर करने के लिए उनका योगदान हमेशा अनुकरणीय है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया बल्कि राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि को भी सुनिश्चित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें