फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात : हरियाणा को मिला 11वां नगर निगम, मानेसर में गठन को कैबिनेट ने दी मंजूरी

Wed, 23 Dec 2020 03:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने मानेसर में नए नगर निगम के गठन की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है, जिसके बाद मानेसर के साथ लगते 29 गांव वार्ड बंदी के तहत नए नगर निगम में शामिल हो जाएंगे। इसके साथ ही हरियाणा में 11 नगर निगम हो जाएंगे।  

विज्ञापन


जिन 29 गांव को नए नगर निगम की सीमा में शामिल किया जाएगा, उनमें मानेसर (ग्रामीण एवं शहरी), कासन, खोह, नाहरपुर कासन, नवादा, फतेहपुर, ढाणा, बास कूसला, बास हरिया, कांकरोला, भांगरोला, ढोरका, वजीरपुर, बढ़ा, सिकंदरपुर रामपुर (गांव शिकोहपुर की राजस्व संपदा में स्थित), शिकोहपुर, नखड़ोला, बार-गुज्जर, नौरंगपुर, मेवका, हयातपुर, सहरावन, नैनवाल, कुकड़ोला, झुंड सराय (वीरान), झुंड सराय (आबाद), फाजलवास, गोपालपुर और गढ़ी-हरसरू हैं। 

यह भी पढ़ें- हरियाणा : गांवों में महंगी होगी बिजली, अंबाला में होम्योपैथिक कॉलेज की स्थापना, पढ़ें- कैबिनेट के 15 फैसले
विज्ञापन


नए नगर निगम मानेसर में इन 29 गांवों को शामिल किए जाने पर तीन लाख की न्यूनतम आबादी के आवश्यक मानदंडों को पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान सीमाओं के अनुसार इस नए निगम का कुल क्षेत्रफल 124.32 वर्ग किलोमीटर होगा। मालूम हो कि पिछले कई दिन से मानेसर को गुरुग्राम नगर निगम बनाने के लिए सरकार जद्दोजहद कर रही थी। वार्ड बंदी की रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। अब इस क्षेत्र के विकास को अधिक गति मिल सकेगी। इसी आशय से यह निर्णय लिया गया है। मानेसर में गुरुग्राम की आबादी का एक बड़ा हिस्सा शामिल है।

फरीदाबाद सिटी बस सेवा होगी बेहतर
फरीदाबाद सिटी बस सेवाओं के लिए फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) अब क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के रूप में कार्य करेगा। कैबिनेट ने सरकार के इस फैसले पर मुहर लगा दी है। सरकार ने फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र के भीतर फरीदाबाद नगर परिवहन सेवा लिमिटेड को राज्य परिवहन उपक्रम घोषित किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 4699 करोड़ की राशि स्वीकृत, बनेंगे 17 स्टेशन

फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण विशेष रूप से फरीदाबाद में सिटी बस सेवाओं के संचालन के संबंध में फरीदाबाद नगर परिवहन सेवा लिमिटेड के रूप में कार्य करेगा। यह निर्णय फरीदाबाद नगर परिवहन सेवा लिमिटेड को राज्य परिवहन उपक्रम के रूप में कार्य करने में मदद करेगा, जिससे फरीदाबाद में आम जनता के लिए पर्याप्त एवं बेहतर समन्वित परिवहन सेवाएं उपलब्ध होंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें