वरिष्ठता के क्रम के हिसाब से सभी मंत्रियों को पहले शपथ दिलवाई गई। छह बार के विधायक रह चुके अनिल विज ने सबसे पहले शपथ ग्रहण की, जिसके बाद अन्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। करीब 45 मिनट चले इस आयोजन के बाद सभी मंत्री अपने स्टाफ और सुरक्षा के साथ राजभवन से रवाना हो गए। नए मंत्रियों के लिए पुलिस की पायलट गाड़ियों और स्टाफ की व्यवस्था राजभवन में ही कर दी गई थी।
सरकार ने एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का पद रिक्त रखा है जिसके सहारे अभी कई विधायक उम्मीद संजोए बैठे हैं। जजपा ने भी अपने विधायकों को आश्वासन दिया है कि जो नहीं बन सके वे अगले विस्तार में उम्मीद रखें।
कैबिनेट मंत्री
| अनिल विज |
भाजपा |
| कंवरपाल |
भाजपा |
| मूल चंद शर्मा |
भाजपा |
| जय प्रकाश दलाल |
भाजपा |
| बनवारी लाल |
भाजपा |
| रंजीत सिंह |
निर्दलीय |
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
| ओम प्रकाश यादव |
भाजपा |
| कमलेश ढांडा |
भाजपा |
| अनूप धानक |
जजपा |
| संदीप सिंह |
भाजपा |
पहले नंबर पर पहुंचे विज
पिछली सरकार में पांचवें पायदान पर आने वाले अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज इस कैबिनेट में पहले नंबर पर हैं। यह समय का फेर है कि इस बार सभी दिग्गज चुनाव मैदान में शिकस्त का शिकार हो गए और अनिल विज को वरिष्ठता क्रम में पहले पायदान पर लाना आवश्यक हो गया। अन्यथा पिछली सरकार में सीएम के बाद दूसरे नंबर पर वरिष्ठता के क्रम में कैप्टन अभिमन्यु का नाम था।
जजपा के खाते से पहले विस्तार में एक मंत्री को शामिल किया गया है। इसके तहत अनूप धानक ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली है। इसके अलावा एक निर्दलीय रंजीत सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। बाकी आठ मंत्री भाजपा ने अपने बनाए हैं। जिस तरह के कयास लगाए जा रहे थे वैसा कुछ नहीं हुआ। दबाव की राजनीति काम नहीं आई।
इन मंत्रियों को यह विभाग मिले
| मंत्री |
विभाग |
| अनिल विज |
गृह, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक |
| कंवरपाल |
शिक्षा, वन, पर्यावरण, संसदीय मामले और आतिथ्य |
| मूलचंद शर्मा |
परिवहन, खनन, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण |
| रंजीत सिंह |
बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, जेल |
| जय प्रकाश दलाल |
कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं विधि |
| डा. बनवारी लाल |
सहकारिता एवं अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण |
| ओम प्रकाश यादव |
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण |
| कमलेश ढांडा |
महिला एवं बाल विकास और अभिलेखागार |
| अनूप धानक |
पुरात्व एवं संग्रहालय, श्रम एवं रोजगार दुष्यंत के साथ अटैच |
| संदीप सिंह |
खेल, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी |