फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन पर भड़के ओपी धनखड़: कहा- बलबीर सिंह राजेवाल और जोगिंदर उगराहां के लिए राजनीति सर्वोपरि, किसान हित नहीं

Tue, 14 Sep 2021 02:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

किसान आंदोलन के मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा में एक बार फिर सियासत गर्माने लगी है। आंदोलन के मुद्दे पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने किसान नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल और जोगिंदर सिंह उगराहां पर जमकर निशाना साधा और किसान आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया। 
विज्ञापन
हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ - फोटो : @OPDhankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल और जोगिंदर सिंह उगराहां के लिए अब किसान हित नहीं, राजनीति सर्वोपरि है। किसान आंदोलन अब कृषि एजेंडे से निकलकर राजनीतिक हो चुका है। किसान नेताओं की अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं।

विज्ञापन


धनखड़ यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस पंजाब, राजस्थान में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बाजरा की खरीद कराएं और पंजाब में हरियाणा की तर्ज पर एमएसपी दिलाएं। दिल्ली सीमा पर चल रहा आंदोलन किसान हितों से कहीं आगे निकल चुका है। राजेवाल व उगराहां का किसानों से कोई लेना-देना नहीं। 

केंद्र सरकार किसानों की मांग पर कृषि कानूनों में सुधार को तैयार थी लेकिन किसान नेता राजनीति चमकाने के चक्कर में लगातार अपना रुख बदलते रहे। सरकार आज भी वार्ता को तैयार है, किसान नेताओं को कानून रद्द करने के बजाय सुधारों के मुद्दे पर बातचीत करनी चाहिए। 
विज्ञापन


प्रदेश में 19 लाख किसान हैं और अनेक किसान संगठन, एक-दो संगठनों के प्रदर्शनों को आंदोलन नहीं मान सकते। किसान संगठन हरियाणा की तरह पंजाब व राजस्थान में फसलों के दाम दिलाने की लड़ाई भी लडे़ं। उन्होंने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का दावा किया और कहा, ट्वीट करने वाले राहुल गांधी, रणदीप सुरजेवाला व कुमारी सैलजा बताएं कांग्रेस ने आठ साल आयोग की सिफारिशों को क्यों दबाए रखा। वे कांग्रेस शासित पंजाब में फसल बीमा योजना ही लागू करा दें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें