चंडीगढ़। जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन किशनगढ़ के पास चंडीगढ़ गोल्फ रेंज (सीजीए) में किया गया। युवा गोल्फरों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने-अपने वर्ग में जीत हासिल की। लड़कों के बी वर्ग में अजय कुमार पहले, जतिन दूसरे, इवन जॉली तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों के बी वर्ग में हरबानी पहले और यशस्विनी दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के सी वर्ग में नील जॉली पहले, हृदय दूसरे, आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियाें के सी वर्ग में गनिका गोयल विजेता रही। डी वर्ग में अवनिका विजेता और गुनीत सेखाें उपविजेता रही। लड़कों के ई वर्ग में शिव शंकर मंडल पहले, आर्यन दूसरे और रविकरन तीसरे स्थान पर रहे। लड़काें के एफ वर्ग में साहिब पहले, विष्णु मंडल दूसरे और इकम तीसरे स्थान पर रहे।