फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विस चुनावः बदलते वक्त के साथ चुनावी जंग में सोशल मीडिया हावी...प्रत्याशी भी कूदे

Sat, 19 Oct 2019 10:45 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
social media
विज्ञापन
हरियाणा में भी बदलते वक्त के साथ-साथ चुनाव प्रचार के तरीके भी हाईटेक हो गए हैं, ऐसा ही कुछ इस बार के विधानसभा चुनाव में भी हो रहा है। रिक्शा, थ्री-व्हीलर व अन्य वाहनों पर भोंपू लगाकर शहर व गांवों तक घूम-घूमकर प्रचार करने के तरीकों के अलावा प्रत्याशी अब मतदाताओं तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके लिए प्रत्याशी ट्वीटर, व्हॉटसएप, इंस्टॉग्राम, फेसबुक इत्यादि को इन दिनों अपने प्रचार के लिए बड़ा प्लेटफार्म बना रहे हैं। चुनाव के दौर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल प्रचार के साथ-साथ प्रत्याशी खुद को अपडेट रखने के  लिए भी कर रहे हैं। प्रदेश में आलम यह हैं कि इस समय प्रत्याशियों ने अपनी सोशल मीडिया पर सक्रियता को बढ़ा दिया है।

प्रत्याशियों की अलग टीमें बकायदा उनके सोशल मीडिया के प्रचार को संभाल रही हैं। प्रचार के साथ-साथ सोशल मीडिया पर इन दिनों विभिन्न सियासी विषयों पर बहस के मंच भी प्रदान किया जा रहे हैं। जिसमें खुद प्रत्याशी व उनके समर्थक पूरी सक्रियता दिखाकर अपने विचार रख रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा चुनाव से जुडे़ और भी कई तरह के अभियान सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे हैं, जिसके जरिए प्रत्याशी व उनके समर्थक अपनी नीतियों व बातों को मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं। सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार से संबंधित ‘रियल टाइम अपडेट’ भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

सोशल प्रचार बनता जा रहा हावी

सोशल मीडिया पर प्रचार इस समय हावी होता जा रहा है। मतदाता चुनाव संबधी जानकारियों के लिए इसके माध्यम से रियल टाइम जानकारियां हासिल कर रहा है। ‘हर पॉलीटिकल जर्नी’, ‘चौपाल ऑन ट्वीटर’ ‘हरियाणा असैंबली इलेक्शन’ इत्यादि कई तरह के मंच ऐसे हैं, जो इस वक्त चुनाव प्रचार में खासे चर्चा का विषय बने हुए हैं।

इन मंचों के जरिए हरियाणा में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों प्रत्याशी व उनकी सोशल मीडिया हैंडल करने वाली टीमें अपनी बात सोशल मीडिया पर सक्रिय मतदाताओं के समक्ष रख रहे हैं। मतदाताओं के सवालों का जवाब भी इसी के  माध्यम से दिए जा रहे हैं।

सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने भी सोशल मीडिया मंच पर अपनी बात मतदाताओं से सांझी करते हुए कहा है कि आज हमारे युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं, इसलिए हमारा प्रयास है कि हरियाणा से नशे की बीमारी को जड़ से मिटा देना है। उन्होंने युवतियों से भी आह्वान किया है कि वे राजनीति में बढ़चढ़कर भाग लें और समाज को बदलने में अपनी भागीदारी दिखाएं।

इसी तरह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपना संदेश देतते हुए कहा है कि पंचायती राज के माध्यम से बहुत से महिलाएं सक्रिय राजनीति में आगे आई हैं, इसके अलावा आज महिलाएं पूरी तरह राजनीति के लिए सक्षम हैं, उन्हें आगे आना चाहिए।

हरियाणा में चुनाव है, महिलाओं को आगे आना चाहिए, जरूरी नहीं है कि सभी को टिकट मिल जाए, मगर समाज सेवा के लिए राजनीति एक प्लेटफार्म है, जिसके माध्यम से हम समाज में एक बदलाव ला सकत हैं। दोनों नेत्रियों के अनुसार आज चुनावी समय में सोशल मीडिया का अहम रोल बन चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें