हरियाणा के सात विधानसभा क्षेत्रों में 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया
हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के दौरान उम्मीदवारों का चुनावी रण में ताल ठोंकने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को चुनाव की जारी अधिसूचना के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। पहले दिन हरियाणा से 7 विधानसभा क्षेत्रों से 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. इंद्रजीत ने बताया कि रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से एक नामांकन पत्र, कोसली विधानसभा क्षेत्र से एक, बेरी विधानसभा क्षेत्र से एक, नलवा विधानसभा क्षेत्र से एक, राई विधानसभा क्षेत्र से एक, खरखौदा विधानसभा क्षेत्र से एक और सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से 4 नामांकन भरे गए हैं। उन्होंने बताया कि 28 और 29 सितंबर यानी शनिवार और रविवार के दिन तथा 2 अक्तबूर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे।