आईटीआई स्टाफ ने छात्रा के परिजनों को फोन किया तो कुछ देर वे भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हमलावर युवक की पिटाई की, जिससे उसके सिर चोट आई और खून बहने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अपने कब्जे में ले लिया और साथ ले गई। अस्पताल में भर्ती छात्रा ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन से युवक उसे परेशान कर रहा था। युवक दोस्ती करने के लिए उस पर दबाव डाल रहा था। लड़की के बा-बार मना करने पर नाराज युवक ने उस पर हमला किया।
आधे घंटे तक चला रोड पर हंगामा
हमलावर युवक को भीड़ करीब आधे घंटे तक पीटती रही। लोग उसे छुड़ाने की बजाए धक्का देकर पीटते रहे। इस दौरान युवक खुद को अस्पताल में भर्ती कराने की गुहार लगाता रहा। लड़की पर हमला करने की बात सुनते ही हर कोई युवक की पिटाई कर रहा था।
शाम के समय अस्पताल से छुट्टी
हमले के बाद छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा के कुछ टेस्ट किए। चिकित्सक ने बताया कि छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। छात्रा के हाथ में ब्लेड से कट लगा है।
आईटीआई गेट पर छह महीने में दूसरा केस
करीब छह महीने पहले आईटीआई के गेट पर दो छात्र गुटों में टकराव हुआ था। जिसमें कुछ छात्र घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके पर कुछ युवकों को पकड़ा था। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। अब उसी आईटीआई गेट के पास दूसरी घटना हुई है।
कुछ लोग युवक की पिटाई कर रहे थे। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर उसे थाने लेकर आई। अभी किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है, इस कारण केस दर्ज नहीं किया गया है। अगर किसी की शिकायत आई तो केस दर्ज किया जाएगा। -यादराम, डीएसपी, महेंद्रगढ़।