फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: हरदीप सिंह बुटरेला आम आदमी पार्टी में शामिल, अकाली दल ने चंडीगढ़ से दिया था टिकट

Thu, 09 May 2024 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरदीप सिंह बुटरेला चंडीगढ़ शिअद अध्यक्ष थे। पार्टी ने उन्हें चंडीगढ़ से उम्मीदवार घोषित किया था। उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी पूरी टीम के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफ के बाद उन्होंने कहा था कि अब वह आजाद हैं। 
विज्ञापन
हरदीप बुटरेला आप में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ से अकाली दल के लोकसभा प्रत्याशी रहे हरदीप सिंह बुटरेला ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्हें सीएम भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर बुटरेला ने कहा कि वे सीएम मान के कामों से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान हरदीप बुटरेला के कई दोस्तों ने भी आप का दामन थामा। बुटरेला तीन बार पार्षद और सीनियर डिप्टी मेयर रह चुके हैं।


विज्ञापन

हरदीप सिंह के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने से इंडी गठबंधन को फायदा होगा। अब हरदीप चंडीगढ़ में इंडी गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी का सपोर्ट करेंगे। 

हरदीप सिंह पिछले दिनों शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर पार्टी का टिकट भी लौटा दिया था। उसी वक्त कयास लगाए जा रहे थे कि वह किसी न किसी पार्टी को ज्वाइन करेंगे। अभी लोकसभा चुनाव का वक्त है। चुनाव प्रचार चरम सीमा पर पहुंचने में थोड़ा वक्त है। उससे पहले ही हरदीप सिंह ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। इससे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के चंडीगढ़ उम्मीदवार मनीष तिवारी को बड़ा लाभ होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें