फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: 22 जनवरी को हरियाणा में आधे दिन की छुट्टी घोषित, दोपहर ढाई बजे के बाद लगेंगे दफ्तर

Fri, 19 Jan 2024 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को हरियाणा में भी आधे दिन की छुट्टी का एलान कर दिया गया है। सभी दफ्तर दोपहर ढाई बजे के बाद लगेंगे। मुख्य सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखने के लिए हरियाणा सरकार ने अपने कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में 22 जनवरी को आधे दिन (2:30 बजे तक) का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सभी दफ्तर ढाई बजे के बाद ही खुलेंगे। हरियाणा सरकार की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे पहले केंद्रीय कार्यालयों के दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई थी। 

विज्ञापन


हरियाणा में 22 जनवरी को शराब की खरीद व बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके अलावा 15 हजार से अधिक मंदिरों व मार्केट में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए हरियाणा से 160 लोगों को विशेषतौर पर आमंत्रित किया गया है। इसमें हरियाणा के प्रमुख साधु संत, खिलाड़ी, समाजसेवा से जुड़े लोग और बड़े कारोबारी शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें