फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: जिम व स्पा 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे, रात 10 बजे तक खुले रहेंगे शराब ठेका, 8388 नए पॉजिटिव मिले

Tue, 18 Jan 2022 10:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा सरकार ने जिम व स्पा सेंटर संचालकों को बड़ी राहत दी है। अब वह 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। वहीं प्रदेश में शराब ठेके भी रात 10 बजे तक खुलेंगे। पहले शाम छह बजे तक का समय निर्धारित था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा को प्रदेश में 28 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, केसों के बढ़ने के बावजूद कुछ चीजों मे रियायत दी गई है। अब प्रदेश में जिम और स्पा सेंटर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे। साथ ही शराब के ठेके अब शाम छह बजे के बजाय रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से जारी आदेश में सभी डीसी को इन्हें लागू करने का निर्देश दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति इन आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले कोरोना के केसों के बढ़ने के कारण एक जनवरी को जिम और स्पा सेंटर को बंद कर दिया गया था। साथ ही शराब के ठेकों के खुलने का समय शाम छह बजे तक किया गया था।

कोरोना के 8388 नए मरीज, आठ ने तोड़ा दम
हरियाणा में मंगलवार को कोरोना के 8388 नए मामले सामने आए हैं, जबकि आठ मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 57 हजार के पार हो गई है। वहीं, दैनिक संक्रमण की दर बढ़कर 21.30 प्रतिशत और रिकवरी दर गिरकर 92.20 फीसदी तक पहुंच गई है। 5917 रोगी ठीक होकर घर लौटे।
विज्ञापन


सरकारी बुलेटिन के अनुसार यमुनानगर में 2, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला और कुरुक्षेत्र में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। नए केसों की बात करें तो सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 3141, फरीदाबाद में 1136, हिसार 246, सोनीपत 326, करनाल 484, पानीपत 253, पंचकूला में 416, अंबाला में 437, रोहतक 275, सिरसा 163, कुरुक्षेत्र 165, भिवानी 118, नारनौल में 108, जींद में 118, रेवाड़ी 193, झज्जर में 251 और कैथल में 139 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं सबसे कम चरखी दादरी में 24, पलवल में 21 और नूंह में 22 नए रोगी मिले हैं।

टीकाकरण पर जोर
मंगलवार को एक लाख 33 हजार 332 लोगों ने कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच अपनाया। इनमें 51 हजार 709 ने पहली और 73 हजार 13 को दूसरी डोज लगाई गई। प्रदेश में अभी तक 3 करोड़ 82 लाख 4 हजार 112 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इसमें 2 करोड़ 21 लाख 17 हजार 992 को पहली और एक करोड़ 60 लाख को 10 हजार 73 को दूसरी डोज लग चुकी है। अभी तक 76 हजार 47 को बूस्टर डोज लग चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें